रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौलीग्रांट न्यूज:भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी, एमडीडीए के नोटिस का कांग्रेस ने किया विरोध – Jollygrant News Mdda Issues Notices To Dozens Of Shopkeepers In Bhaniawala Congress Opposes Sealing Action
ऋषिकेश

जौलीग्रांट न्यूज:भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी, एमडीडीए के नोटिस का कांग्रेस ने किया विरोध – Jollygrant News Mdda Issues Notices To Dozens Of Shopkeepers In Bhaniawala Congress Opposes Sealing Action

November 29, 2026


Jollygrant news MDDA issues notices to dozens of shopkeepers in bhaniawala congress opposes sealing action

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भानियावाला क्षेत्र के दर्जनों दुकान स्वामियों और अन्य निर्माण करने वाले लोगों को बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर एमडीडीए ने नोटिस जारी किए हैं। जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने  तहसील में स्थानीय निवासियों के बीच पहुंचकर एमडीडीए के अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर आज प्रस्तावित कार्रवाई का विरोध करते हुए आमजन की समस्याओं और चिंताओं से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि  उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रदेश सरकार द्वारा अब तक आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि आम नागरिकों को राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें, न कि उन्हें अनिश्चितता और भय के माहौल में रहने को मजबूर किया जाए।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड लोकसभा सीट: कुमाऊं में दो से बढ़कर तीन या चार होंगी सीटें, पहाड़ और मैदान का संतुलन बड़ी चुनौती

कहा कि नोटिस में एमडीडीए ने बिना अनुमति किए गए निर्माण कार्यों को आज सील किए जाने का नोटिस दिया है। कांग्रेस संगठन भानियावाला सहित डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के साथ खड़ा है। जनता के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X