शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान:’अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है’, कहने वाली Tte निलंबित – Tte Humiliates Passenger For Delay In Showing Ticket At Jhansi Railway Station
झांसी

टिकट दिखाने में देरी पर यात्री का किया अपमान:’अंगूठाछाप हो, तुम्हारी शक्ल से नफरत है’, कहने वाली Tte निलंबित – Tte Humiliates Passenger For Delay In Showing Ticket At Jhansi Railway Station

November 10, 2026


TTE humiliates passenger for delay in showing ticket at Jhansi railway station

महिला टीटीई

विस्तार

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में थोड़ी देर क्या हुई, महिला टीटीई सरिता वर्मा यात्री पर बरस पड़ीं। उन्होंने स्टाफ के सामने यात्री को अपमानित करते हुए कह दिया कि तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है। इतना ही नहीं, यात्री को अंगूठाछाप बताते हुए स्टेशन से बाहर निकल जाने के लिए भी कह दिया।

महिला टीटीई के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया। झांसी रेल मंडल प्रशासन ने आरोपी महिला टीटीई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही टिकट चेकिंग और यात्रियों के सीधे संपर्क में रहने वाले कर्मचारियों को व्यवहार में सुधार लाने की हिदायत दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X