शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Prayagraj News:धनुष यज्ञ में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई जयमाल – At The Dhanush Yajna, Shri Ram Broke The Bow Of Shiva, And Sita Placed The Garland Of Victory Around His Neck
प्रयागराज

Prayagraj News:धनुष यज्ञ में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई जयमाल – At The Dhanush Yajna, Shri Ram Broke The Bow Of Shiva, And Sita Placed The Garland Of Victory Around His Neck

November 10, 2026


At the Dhanush Yajna, Shri Ram broke the bow of Shiva, and Sita placed the garland of victory around his neck

फोटो कैप्शन -भडे़वरा बाजार में धनुष यज्ञ के मंचन के दौरान श्रीराम धनुष का खंडन करते हुए, साथ म

भडे़वरा बाजार सदर में आदर्श नवयुवक रामलीला समिति ने शनिवार रात धनुष यज्ञ का मंचन किया। इसमें श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा और सीता ने उन्हें जयमाल पहनाई। धनुष टूटते ही जय श्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा और पुष्प वर्षा हुई। परशुराम-लक्ष्मण संवाद का भी मंचन हुआ। ब्लॉक प्रमुख करछना प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश द्विवेदी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने रामलीला को संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। द्विवेदी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने पर जोर दिया। राम यश मिश्र ने राम और सेत शर्मा ने सीता का अभिनय किया। रामलीला समिति के प्रबंधक विजय कुमार मिश्र, अध्यक्ष लल्लू राम तिवारी और निदेशक देव प्रभाकर मिश्र ने आभार जताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X