उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी की ओर से सहारनपुर की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टी ने सहारनपुर देहात सीट से आशु मलिक और बेहट सीट से मौजूदा विधायक उमर अली को टिकट दिया है।
दोनों नेताओं ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूत बताते हुए प्रदेश में सपा की सरकार बनने का दावा किया। वहीं, कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर आशु मलिक ने कहा कि गठबंधन में नकारात्मक बात नहीं करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला सभी को स्वीकार होगा।
यह भी पढ़ें: उजैद से पूछताछ में खुलासा: पहले दोस्ती और मदद का भरोसा, फिर विचारधारा बदलवाता, हैंडलर के निशाने पर ऐसे युवा