Aligarh News:डंपर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत – A Young Man Died In A Car Collision With A Dumper
जवां (अलीगढ़)। सोमवार रात करीब नौ बजे छेरत के पास डंपर ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
जवां थाना प्रभारी गौरव कुमार के अनुसार संदीप गोस्वामी (38) पुत्र विनोद कुमार निवासी देवपुरा भवन मंदिर जनपद बुलंदशहर प्रापर्टी डीलर थे। निजी कार्य से वह अपनी कार से अलीगढ़ आए थे। सोमवार रात करीब नौ बजे छेरत मोड़ के पास वह पहुंचे तभी अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गोस्वामी की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिवार को खबर दी। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
