टीकमगढ़:महिला सरपंच से नौ महीने तक जबरदस्ती का आरोप, विधानसभा में उठा मामला, शराब ठेकेदार व भतीजे पर केस दर्ज – Tikamgarh: Woman Sarpanch Accuses Liquor Contractor Of Assault, Nephew Also Named In Police Case

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़
November 27, 2026

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़
जिले के जतारा क्षेत्र में महिला सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने शराब ठेकेदार भरत राय और उसके भतीजे धर्मेंद्र राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि शराब ठेकेदार ने सरपंची का काम सिखाने के बहाने उसे फार्म हाउस ले जाकर करीब नौ महीने तक अलग-अलग स्थानों पर कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। वहीं आरोपी के भतीजे पर पंचायत की सील, सिम कार्ड और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) अपने कब्जे में लेने का आरोप है। गुरुवार को एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार महिला 14 जुलाई 2022 को ग्राम पंचायत की सरपंच निर्वाचित हुई थी। महिला का आरोप है कि इसके बाद शराब ठेकेदार भरत राय ने उसे सरपंची का अनुभव नहीं होने की बात कहकर पंचायत का काम सिखाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर महिला उसके साथ चार पहिया वाहन से एक फार्म हाउस पहुंची।
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने महिला को करीब तीन महीने तक फार्म हाउस पर रखा और इस दौरान कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। महिला का आरोप है कि इसी बीच भरत राय का भतीजा धर्मेंद्र राय भी वहां पहुंचा। उसने पंचायत का काम संभालने की बात कहकर महिला की पंचायत की सील, सिम कार्ड और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) अपने कब्जे में ले लिए।
ये भी पढ़ें: शहडोल: गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और टीकाकरण में लापरवाही पर सख्ती, 8 एएनएम और 6 सुपरवाइजरों का वेतन कटेगा
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भरत राय उसे दूसरे फार्म हाउस पर ले गया, जहां करीब छह महीने तक रखकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक जब उसने पंचायत की सील, सिम कार्ड और डीएससी वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले जतारा थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामला विधानसभा में उठाए जाने के बाद 24 नवंबर 2026 को दोबारा मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच डीएसपी अनिल कुमार सिंह को सौंपी है। फिलहाल पुलिस महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
November 26, 2026
दिग्विजय सिंह की यात्रा ओरछा पहुंची जहां पर उन्होंने भगवान राम राजा के दर्शन किए
November 25, 2026
आग लगाता आरोपी विस्तार जिले के दिगौड़ा कस्बे में बुधवार को असामाजिक तत्वों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आदतन अपराधी रवि यादव और उसके एक साथी ने पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगौड़ा में पहुंचकर जमकर गाली-गलौज की और शासकीय कामकाज में बाधा पहुंचाई। इसके बाद कस्बे के मुख्य […]
November 21, 2026
श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर पहुंचे, जहां उन्होंने जतारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय रामबाई खटीक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय […]
