टीकमगढ़:दबंगों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता की कार में पेट्रोल डालकर लगाई आग, स्कूल परिसर में भी गाली-गलौज और हंगामा – In Tikamgarh, Miscreants Set Fire To An Advocate’s Car Parked Outside His Home

आग लगाता आरोपी
November 25, 2026

आग लगाता आरोपी
जिले के दिगौड़ा कस्बे में बुधवार को असामाजिक तत्वों की कथित दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आदतन अपराधी रवि यादव और उसके एक साथी ने पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिगौड़ा में पहुंचकर जमकर गाली-गलौज की और शासकीय कामकाज में बाधा पहुंचाई। इसके बाद कस्बे के मुख्य बाजार स्थित एक गैराज में खड़ी अधिवक्ता की आई-10 कार पर पेट्रोल डालकर दिनदहाड़े आग लगा दी। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर रवि यादव निवासी टुडयन खिरक खरोई अपने एक साथी के साथ दिगौड़ा-लिधौरा मार्ग पर संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। यहां प्राचार्य कक्ष एवं स्कूल परिसर में गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इसके बाद दोनों ने कस्बे के मुख्य बाजार स्थित गैराज को निशाना बनाया। गैराज में खड़ी अधिवक्ता की आई-10 कार क्रमांक UP-80 BJ-7416 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कस्बे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें- हाईवे पर बाइक की टक्कर ने ली कुख्यात अपराधी की जान, पांच दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था घर
फरियादी की शिकायत पर दिगौड़ा थाना पुलिस ने रवि यादव और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 326(जी), 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य की रिपोर्ट पर भी अलग से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी रवि यादव के खिलाफ दिगौड़ा सहित जिले के कई थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके बावजूद उसकी गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कस्बावासियों का आरोप है कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ से मामले में हस्तक्षेप कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
दिगौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि यादव को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि उसके अज्ञात साथी की पहचान कर तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
November 27, 2026
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ विस्तार जिले के जतारा क्षेत्र में महिला सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने शराब ठेकेदार भरत राय और उसके भतीजे धर्मेंद्र राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। महिला ने […]
November 26, 2026
दिग्विजय सिंह की यात्रा ओरछा पहुंची जहां पर उन्होंने भगवान राम राजा के दर्शन किए
November 21, 2026
श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर पहुंचे, जहां उन्होंने जतारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिशंकर खटीक के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय रामबाई खटीक के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय […]
