शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ट्यूबवेल में मिला शव:जांच में अत्यधिक शराब पीने से हुई मौत की आशंका, छह लोगों के पालन पोषण की थी जिम्मेदारी – Body Found In A Tubewell Under Suspicious Circumstances In Bulandshahr
बुलंदशहर

ट्यूबवेल में मिला शव:जांच में अत्यधिक शराब पीने से हुई मौत की आशंका, छह लोगों के पालन पोषण की थी जिम्मेदारी – Body Found In A Tubewell Under Suspicious Circumstances In Bulandshahr

November 12, 2026


Body found in a tubewell under suspicious circumstances in Bulandshahr

मृतक की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा जंक्शन पुलिस चौकी क्षेत्र के शाहपुर कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव ट्यूबवेल में पड़ा मिला। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की और परिजनों को शांत कराया। 

शाहपुर कला गांव निवासी धर्म सिंह ने बताया कि उनका भतीजा उदय चंद (55) गांव में रहने वाले देवेंद्र सिंह के यहां रहकर मजदूरी करता था। अक्सर उदय चंद्र देवेंद्र की ट्यूबवेल पर ही रात को रुकता था और वहीं पर खेत की देखरेख करने के लिए सो जाता था। उदय चंद पर उनकी पत्नी देवेंद्री, बेटा प्रभाकर और चार बेटियों के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X