शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bijnor News:बाइक पर गुलदार का हमला दंपती और तीन बच्चे घायल – Leopard Attacks Couple And Their Three Children On A Motorcycle; All Injured
बिजनौर

Bijnor News:बाइक पर गुलदार का हमला दंपती और तीन बच्चे घायल – Leopard Attacks Couple And Their Three Children On A Motorcycle; All Injured

November 12, 2026


नहटौर/पैजनिया। पैजनिया क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती निवासी एक परिवार पर बुधवार दोपहर गांव महमूदपुर बुजुर्ग के पास गुलदार ने हमला कर दिया। हमले के बाद बाइक गिरने से उस पर सवार दंपती और उनके तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक बालिका की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बताया गया कि मुकरपुर सत्ती निवासी सुशील कुमार (29) पुत्र सोहन अपनी पत्नी ममता (25), पुत्रियों कनक (4) और श्रुति (6) तथा पुत्र विवान (2) के साथ बाइक से भैया दूज मनाने ससुराल के गांव अखेड़ा जा रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे उनकी बाइक नहटौर थाना क्षेत्र के ग्राम नारायण खेड़ी से होते हुए ग्राम महमूदपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची। इसी दौरान पास के खेत से अचानक निकले गुलदार ने चलती बाइक पर हमला कर दिया।

हमले से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और परिवार के सभी सदस्य नीचे गिरकर घायल हो गए। इसके बाद भी गुलदार ने दोबारा परिवार पर झपटने का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।

हमले में सुशील कुमार, उनकी पत्नी ममता और तीनों बच्चे घायल हो गए। बालिका कनक की हालत को गंभीर है उसे नहटौर स्थित आर्य हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वहीं, सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी।

पैजनिया क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती में गुलदार के हमले में घायल बच्ची। स्रोत ग्रामीण

पैजनिया क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर सत्ती में गुलदार के हमले में घायल बच्ची। स्रोत ग्रामीण

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X