ड्रोन, लैपटॉप और Ak-47…:बीजापुर में माओवादियों के दो डम्प का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद – Two Maoist Dumps Unearthed In Pamed And Awapalli Areas; Items Ranging From Weapons To Drones Seized

बरामद डंप की फ़ोटो
November 24, 2026

बरामद डंप की फ़ोटो
बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग स्थानों पर माओवादी डम्प मिले हैं। इन डम्पों से भारी मात्रा में हथियार, उपकरण और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।
पहली कार्रवाई थाना पामेड़ क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में हुई। यह कार्रवाई जिला बल और कोबरा 208 की संयुक्त टीम ने की। दूसरी कार्रवाई आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में की गई। इसमें जिला बल और केरिपु 62/ई कंपनी शामिल थी। पुलिस के अनुसार, कोरागुट्टा के जंगल में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाए गए उपकरण मिले। इन उपकरणों में संचार और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का बड़ा जखीरा शामिल था। पुलिस का मानना है कि माओवादी इनका उपयोग अपनी संचार व्यवस्था और तकनीकी गतिविधियों में करते थे। बरामद सामग्री को जब्त कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कोरागुट्टा जंगल से बरामदगी
कोरागुट्टा जंगल से 14 वीएचएफ सेट और एक यूएचएफ सेट मिले हैं। एक DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही सैमसंग लैपटॉप और असेंबल्ड पीसीबी बॉक्स भी जब्त किए गए। सोल्डरिंग स्टेशन, आठ एंटीना, बैटरियां और एफएम रिसीवर भी मिले। मोनोक्युलर पीएनवी साइट और आईईडी सर्किट निर्माण सामग्री भी बरामद हुई।
पेद्दापुन्नुर जंगल से हथियार
आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल से दूसरा डम्प मिला। इसमें दो भरमार बंदूकें और एके-47 राइफल शामिल थीं। एसएलआर और इंसास से संबंधित जिंदा राउंड भी बरामद हुए। 12 बोर के कारतूस, टिफिन बम और इलेक्ट्रिक वायर भी जब्त किए गए। बीजापुर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को देने की अपील की है। साथ ही उनसे ऐसी वस्तुओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है।

बरामद डंप की फ़ोटो
November 28, 2026
बरामद नगद व सोना की फ़ोटो विस्तार बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने इंद्रावती नदी के आसपास के जंगलों से माओवादी डम्प बरामद किया है। इस डम्प से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद मिले हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये है। घटना 27 […]
November 24, 2026
बीजापुर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त सुरक्षा बल ने थाना उसूर क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों से संबंधित एक संदिग्ध डंप बरामद किया है। इस डंप से नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट और कैमरा जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। पुलिस […]
November 24, 2026
बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित गोंडवाना भवन में 23 नवंबर को सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। बैठक में 26 नवंबर संविधान दिवस और 6 दिसंबर डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लोगों […]
