अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के साथ हाल ही में सद्गुरु की फोटो बुक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। ‘डिसअपीयरिंग फेसेस’ नामक यह पुस्तक आध्यात्मिक गुरु की 50 वर्षों की यात्रा के दौरान खींची गई तस्वीरों का संग्रह है।
तस्वीरों में छाईं तमन्ना भाटिया
सद्गुरु के इस इवेंट में तमन्ना भाटिया काफी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं थी। खूबसूरत सी पिंक साड़ी में पहुंचीं अभिनेत्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। फूलों के हैंडप्रिंटिंग और मोतियों की बारीक डिटेलिंग वाली इस हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद सुंदर लग रही थीं। करीब 65000 हजार कीमत वाली इस साड़ी को फैशन ब्रांड पिचिका ने डिजाइन किया है। साड़ी की सबसे खास बात यह है कि इस पर फूलों की प्रिंटिंग मशीन के बजाय हाथों से की गई है।