शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
त्योहार पर मातम:रोडवेज बस में टकराकर पलटा कोयला लदा ट्रेलर, चालक समेत दो की मौत; पांच की हालत गंभीर – Mourning During Festive Coal Trailer Overturns Colliding State Transport Bus Two Dead Five Critical Condition
सोनभद्र

November 7, 2026

Mourning during festive Coal trailer overturns colliding state transport bus two dead five critical condition

हादसे के बाद रोडवेज बस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकराने के बाद पलट गया। ट्रेलर के नीचे दबने से बाइक सवार पिपरी के मकरा निवासी बाबूलाल (22) और ट्रेलर चालक आजमगढ़ निवासी मनोज यादव (45) की मौत हो गई। 

हादसे में रोडवेज बस सवार चार यात्रियों समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कोयला बिखर गया। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।एनसीएल की खदान से कोयला लेकर ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X