शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हमीरपुर

Hamirpur News:जमखुरी ग्राम चौपाल अब 17 नवंबर को होगी – The Jamkhuri Village Meeting (gram Chaupal) Will Now Be Held On November 17

November 7, 2026


हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों में संशोधन करते हुए विकासखंड गोहांड की ग्राम पंचायत जमखुरी में आयोजित होने वाली ग्राम चौपाल की तिथि परिवर्तित की गई है। पहले 7 नवंबर को आयोजित होने वाली यह चौपाल अब 17 नवंबर को सायं 4:00 बजे आयोजित होगी। ग्राम चौपाल के दौरान राजस्व एवं विकास कार्यों का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही ग्राम का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं और विकास कार्यों की भूमि स्तरीय स्थिति का सीधा आकलन हो सके। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X