ददरी मेला:2.50 लाख में बिक रही मुर्रा भैंस – Dadri Mela: Murrah Buffaloes Being Sold For 2.50 Lakh

ददरी मेला के नंदीग्राम में बिक्री के लिए आई गाय। संवाद
November 19, 2026

ददरी मेला के नंदीग्राम में बिक्री के लिए आई गाय। संवाद
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले में अब पशु बाजार की रौनक बढ़ने लगी है। मेले में पंजाब और हरियाणा समेत विभिन्न प्रांतों से पशु व्यापारी पहुंचने लगे हैं। दूर-दराज से आए व्यापारियों के पहुंचने के साथ ही पशुओं की खरीद-बिक्री में तेजी आ गई है। पशु बाजार में घोड़े, गाय और अन्य मवेशियों को देखने के लिए खरीदारों की भीड़ जुट रही है।
पंजाब और हरियाणा से आए व्यापारी अपने साथ बेहतर नस्ल के पशु लेकर पहुंचे हैं। पशुओं की कद-काठी, नस्ल और शारीरिक बनावट के आधार पर उनकी कीमत तय की जा रही है। खरीदारी करने पहुंचे लोग पशुओं की खूबियों और उनकी कीमतों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। वहीं, व्यापारी भी ग्राहकों को पशुओं की विशेषताएं बताकर उन्हें आकर्षित कर रहे हैं। पंजाब से जर्सी व साहीवाल गाय लेकर आए व्यापारी मुन्ना ने बताया कि गायों की कीमत 1.20 लाख रुपये हैं। जर्सी गाय का 20 लीटर दूध एक समय देते हैं। पशु मेले में भैंस भी उतरने लगी है। बिहार के ज्यादा व्यापारी पशुओं की मोलभाव करते हुए दिखाई दिए। पशु पालकों ने बताया कि अभी और अच्छी नस्ल के पशुओं के उतरने का इंतजार किया जा रहा है। पशुओं की खरीद फरोख्त से मेला गुलजार हो गया है। मुर्रा भैंस की कीमत दूध के हिसाब से 1.20 लाख से 2.50 लाख तक है। नंदीग्राम में सुबह 6 बजे से ही पशुओं की सौदेबाजी शुरू हो जा रही है।
November 19, 2026
सिकंदरपुर (बलिया)। सिवान कला गांव निवासी 28 वर्षीय खुशबू वर्मा की इलाज के दौरान हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों की ओर से उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को तीन सदस्यीय जांच टीम ने मृतका के घर पहुंचकर […]
November 18, 2026
विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष म बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने चेंबर निर्माण और पुरानी बिल्डिंग से सटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। निर्धारित चेतावनी अवधि के बाद भी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं […]
November 18, 2026
पति की हत्या के बाद पत्नी को भी रास्ते से हटाने की साजिश रचे जाने का आरोप सामने आया है। ससुराल पक्ष के लोगों पर रात में घर का दरवाजा तोड़कर महिला को चारपाई समेत उठाकर धान के खेत में ले जाने, मारपीट करने का आरोप है। थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से न्याय नहीं […]
