शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली:मुजफ्फरपुर के माता लक्ष्मी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु – Massive Surge Of Faith Erupted Diwali Echoes Devotion Filling Air Lakshmi Temple Bathed Inradiant
मुज़फ़्फ़रपुर

दिवाली:मुजफ्फरपुर के माता लक्ष्मी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु – Massive Surge Of Faith Erupted Diwali Echoes Devotion Filling Air Lakshmi Temple Bathed Inradiant

November 9, 2026


दिवाली पर्व की संध्या पर मुजफ्फरपुर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम मंदिर में विशेष पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।

दिवाली के अवसर पर पूरा शहर रंगीन रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। वहीं, बिहार के प्रमुख लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। मंदिर में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत बड़ी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रशासन तथा पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। भक्तों को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराया गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। मंदिर परिसर में पुलिस बल के जवानों के साथ मंदिर प्रशासन के स्वयंसेवक भी तैनात रहे, ताकि दर्शन के दौरान किसी को परेशानी न हो।

पढ़ें: पटना में दीपावली के दिन स्टील फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के प्रति उनकी अटूट आस्था है। यही आस्था उन्हें हर साल मंदिर तक खींच लाती है। भक्तों का विश्वास है कि माता लक्ष्मी सभी की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से तैयार किए गए लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है। यही वजह है कि मुजफ्फरपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में होने वाली विशेष पूजा-अर्चना अपने आप में अलौकिक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X