शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीक्षांत में बोले बिड़ला- यूपी में निवेश बढ़ाएंगे, अगले 25 साल भारत के लिए निर्णायक; आईआईटियंस से बातचीत – Convocation Iit Bhu Kumar Mangalam Increase Investment In Up Next 25 Years Are Decisive For India
वाराणसी

दीक्षांत में बोले बिड़ला- यूपी में निवेश बढ़ाएंगे, अगले 25 साल भारत के लिए निर्णायक; आईआईटियंस से बातचीत – Convocation Iit Bhu Kumar Mangalam Increase Investment In Up Next 25 Years Are Decisive For India

November 1, 2026


convocation iit bhu kumar mangalam increase investment in UP next 25 years are decisive for India

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला।

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि हमारा यूपी से बहुत लगाव रहा है। प्रदेश में कई उद्योग चल रहे हैं। आगे भी यहां नए निवेश करने की योजना है। वर्तमान पीढ़ी के पास देश के विकास में सहयोग देने का बहुत बड़ा मौका आया है। 

वैसा मौका हमें या हमारी पूर्व पीढ़ी को कभी नहीं मिला। आने वाले 25 साल निर्णायक होंगे जो भारत की वैश्विक पहचान को बदल सकते हैं। आप तैयार हो जाएं, ऐसा कोई एल्गोरिद्म नहीं है जो आपकी मेहनत को विफल कर दे। 

डीएससी की मानद उपाधि मिली, 2004 में डीलिट की उपाधि मिली थी : आईआईटी बीएचयू में 22 साल के बाद दूसरी बार दीक्षांत में पहुंचे कुमार मंगलम बिड़ला को डॉक्टर ऑफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि दी गई। इससे पहले उन्हें 2004 में बीएचयू ने डीलिट की उपाधि दी गई थी। 

मंच पर तेजस फाइटर के जनक और बोर्ड ऑफ गवर्नर के अध्यक्ष डॉ. कोटा हरिनारायण, बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित कुमार पात्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X