रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवास:तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरी मैजिक को मारी टक्कर, खंती में पलटे दोनों वाहन; छह घायल – Dewas Bhopal Road Accident Pickup Hits Magic Six Injured
देवास

देवास:तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरी मैजिक को मारी टक्कर, खंती में पलटे दोनों वाहन; छह घायल – Dewas Bhopal Road Accident Pickup Hits Magic Six Injured

November 22, 2026


ध्यप्रदेश के देवास में भोपाल रोड पर शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। जेतपुरा के पास स्कूल के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरी मैजिक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। इसके बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे में मैजिक चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया।

भोपाल चौराहे से अमरपुरा जा रही थी मैजिक

मैजिक चालक नब्बू खान ने बताया कि वह भोपाल चौराहे से सवारियां लेकर अमरपुरा गांव जा रहा था। वाहन में करीब छह लोग सवार थे। शनिवार शाम जेतपुरा के पास स्कूल के सामने पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मैजिक सड़क किनारे खंती में पलट गई। इसी दौरान पिकअप भी खंती में जा गिरी।

अचानक हुए हादसे के बाद मैजिक में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

एक घायल की हालत गंभीर, इंदौर रेफर

मैजिक में सवार शहनाज ने बताया कि वे देवास से पितावलिया की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई पिकअप ने उनकी मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए।

जिला अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र प्रजापति के अनुसार, हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इनमें नारायण पिता धनसिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। अन्य घायलों में मैजिक चालक नब्बू खान, शहनाज पति शकील, अनिता पति साजन, अनिता पति राधेश्याम, रवि पिता समंदर सिंह और शहाना बी पति फारूख शामिल हैं। सभी घायल देवास के निवासी बताए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X