शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देहरादून:दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा – Woman Dies In Collision Between Two Bikes In Dehradun
देहरादून

देहरादून:दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा – Woman Dies In Collision Between Two Bikes In Dehradun

November 9, 2026


Woman dies in collision between two bikes in Dehradun

Accident demo

विस्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर में महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। इस पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि इशरत पत्नी नाजिम, निवासी वाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, पटेलनगर पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक कृष्ण (18) निवासी लोहियानगर और रजत निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X