देहरादून:100 वर्ष से अधिक आयु वाले 109 मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन, डीएम ने दिए निर्देश – Dehradun News 109 Voters Aged Over 100 To Undergo Re-verification Dm Issues Instructions

देहरादून जिलाधिकारी आशीष चौहान
November 23, 2026

देहरादून जिलाधिकारी आशीष चौहान
जिले की मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने, नाम और पिता के नाम में त्रुटियां सुधारने के साथ ही 109 शतायु मतदाताओं का दोबारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को विधानसभा क्षेत्रवार लक्ष्य निर्धारित कर सत्यापन कराने को कहा। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रत्येक मतदाता का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। नाम और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 प्राप्त कर कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा जिले के 50 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का भी पुनः सत्यापन कराया जाएगा।
UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12 नवंबर 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हो चुकी है। इस पर 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। प्रारूप मतदाता सूची में जिले के कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। तीन अक्टूबर 2026 से पहले जिले में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। नए मतदाताओं के पंजीकरण के बाद संख्या में 33,949 की वृद्धि हुई है।
November 29, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीनन विस्तार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 9 दिसंबर से उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। भाजपा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार उनका प्रवास कुमाऊं में होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र […]
November 28, 2026
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी पहुंची उत्तराखंड – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी प्रदेश पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कमेटी की चेयरपर्सन दीपा दास मुंशी और सदस्यों अनिल चौधरी व पाल भाई अंबलिया का उत्तराखंड पहुंचने पर स्वागत किया। ये […]
November 28, 2026
Disclaimer हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप […]
