शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धमतरी के आदिवासी विद्यार्थियों का कमाल:नीट पास कर राधेश्याम और डिंपल को राष्ट्रपति भवन से मिला बुलावा – 13 Students Achieved Success In The Neet Examination And Were Granted The Proud Opportunity To Meet The Presid
धमतरी

धमतरी के आदिवासी विद्यार्थियों का कमाल:नीट पास कर राधेश्याम और डिंपल को राष्ट्रपति भवन से मिला बुलावा – 13 Students Achieved Success In The Neet Examination And Were Granted The Proud Opportunity To Meet The Presid

November 13, 2026


13 students achieved success in the NEET examination and were granted the proud opportunity to meet the Presid

राष्ट्रपति से मुलाकात का मिला गौरवपूर्ण अवसर

विस्तार

धमतरी जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पथर्रीडीह के 13 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) उत्तीर्ण कर धमतरी जिले और आदिवासी अंचल का मान बढ़ाया है। इनमें छात्र राधेश्याम का एमबीबीएस और छात्रा डिंपल का आयुर्वेद चिकित्सा (बीएएमएस) पाठ्यक्रम में चयन हुआ है। इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन से विशेष आमंत्रण प्राप्त हुआ।

राष्ट्रपति से प्रत्यक्ष भेंट और उनके साथ स्मृति-चित्र खिंचवाना उनके लिए जीवन की अविस्मरणीय उपलब्धि बन गया। यह सफलता समर्पण, उचित मार्गदर्शन और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग की काउंसिलिंग में राधेश्याम को राजमाता देवेंद्र सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में एमबीबीएस सीट मिली। डिंपल ने बीएएमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर चिकित्सा शिक्षा की यात्रा प्रारंभ की है। राधेश्याम ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन की विशेष नीट कोचिंग को दिया। वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे घर पर नियमित अध्ययन करते थे। उनका लक्ष्य डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विद्यालय के लिए यह उपलब्धि विशेष है क्योंकि 13 विद्यार्थियों ने नीट उत्तीर्ण की है।

कलेक्टर और प्राचार्य ने दी बधाई

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने राधेश्याम और डिंपल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है। नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में 13 विद्यार्थियों की सफलता उनकी प्रतिभा और परिश्रम को दर्शाती है। राधेश्याम का एमबीबीएस और डिंपल का बीएएमएस में चयन तथा राष्ट्रपति से मुलाकात अत्यंत गौरवपूर्ण है।

आदिवासी प्रतिभाओं को अवसर

विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल इन प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित अवसर और निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। राधेश्याम और डिंपल की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

राष्ट्रपति से मुलाकात का मिला गौरवपूर्ण अवसर

राष्ट्रपति से मुलाकात का मिला गौरवपूर्ण अवसर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X