सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धर्मशाला:ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा तपोवन का शीतकालीन सत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – Himachal Winter Session 2026: Drone Cctv Security At Tapovan
कांगड़ा

धर्मशाला:ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा तपोवन का शीतकालीन सत्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – Himachal Winter Session 2026: Drone Cctv Security At Tapovan

November 16, 2026


Himachal Winter Session 2026: Drone CCTV Security at Tapovan

तपोवन में सत्र के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी होगी।
नेटवर्क

विस्तार

तपोवन में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन से की जाएगी। इसके लिए विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रविवार को सुरक्षा प्रबंधों और सत्र की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में भाग लेने वाले सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ उनके स्टाफ और पीएसओ के ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। विधानसभा सचिवालय के 70 अधिकारी और कर्मचारी भी सत्र के दौरान तैनात रहेंगे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X