मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धर्मशाला:विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन: धारा 118 और बेनामी सौदों को लेकर सुक्खू सरकार पर साधा निशाना – Bjp Protest In Himachal Assembly Over Section 118 And Peterhoff Ppp Deal November 2026
शिमला

धर्मशाला:विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन: धारा 118 और बेनामी सौदों को लेकर सुक्खू सरकार पर साधा निशाना – Bjp Protest In Himachal Assembly Over Section 118 And Peterhoff Ppp Deal November 2026

November 17, 2026


BJP Protest in Himachal Assembly Over Section 118 and Peterhoff PPP Deal November 2026

विधानसभा परिसर में भाजपा का प्रदर्शन
नेटवर्क

विस्तार

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों से जुड़े फैसले बाहरी निवेशकों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से ले रही है। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखे हमले किए।

धारा 118 में छूट और बेनामी सौदों को लेकर विरोध

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट की धारा 118 से जुड़े प्रावधानों में कथित छूट और संशोधन के प्रयासों पर सवाल उठाए। विपक्ष का आरोप है कि ऐसे फैसलों से प्रदेश में जमीन से जुड़े नियमों और स्थानीय लोगों के हितों पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही भाजपा ने कथित बेनामी जमीन सौदों और रियल एस्टेट से जुड़े मामलों को भी प्रदर्शन का मुद्दा बनाया। पार्टी का कहना है कि इन मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

पीटरहॉफ की बुकिंग बंद होने पर भी उठाए सवाल

भाजपा ने शिमला स्थित ऐतिहासिक होटल पीटरहॉफ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पीटरहॉफ की बुकिंग बंद की जा रही है और इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बाहरी निवेशकों को सौंपने की तैयारी है। उन्होंने दावा किया कि 26 नवंबर के बाद की बुकिंग रोकने और पहले से की गई बुकिंग रद्द करने का मामला सामने आया है। भाजपा ने सरकार से इस संबंध में दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X