मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:पड़ोसी पर घर में पेट्रोल बम फेंकने का आरोप, दमकल ने बुझाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच – Kanpur: Neighbor Accused Of Throwing Petrol Bomb Into House; Fire Extinguished By Fire Brigade
कानपुर

कानपुर:पड़ोसी पर घर में पेट्रोल बम फेंकने का आरोप, दमकल ने बुझाई आग, पुलिस ने शुरू की जांच – Kanpur: Neighbor Accused Of Throwing Petrol Bomb Into House; Fire Extinguished By Fire Brigade

November 17, 2026


Kanpur: Neighbor Accused of Throwing Petrol Bomb into House; Fire Extinguished by Fire Brigade

नौबस्ता के घर में लगी आग

नौबस्ता के गौशाला चौराहा मेट्रो स्टेशन के पास कार पॉलिश के काम को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर घर में पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने का आरोप लगा है। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घर में रखा गैस सिलेंडर खाली था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोवर्धनपुरवा निवासी सनी गौतम घर से ही कार पॉलिश का काम करते हैं। परिवार में मां अनीता, पत्नी महिमा और दो बच्चे हैं। वहीं, घर के पिछले हिस्से में बुआ शारदा और दो भाई आकाश व राहुल अपने परिवारों के साथ रहते हैं। सनी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले युवक का भी कार पॉलिश का काम है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। कुछ दिन पहले और दीपावली पर भी विवाद हुआ था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि मंगलवार देर शाम पड़ोसी ने उनके घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे आग लग गई और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि पुराने विवाद के चलते आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X