धार:एसडीएम कोर्ट परिसर में किसान को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, जमीन विवाद की शिकायत करने से थीं नाराज – Farmer Beaten With Slippers On Sdm Court Premises; Video Emerges

महिलाएं पिटाई करते हुए
October 30, 2026

महिलाएं पिटाई करते हुए
जिले के सरदारपुर तहसील के ग्राम कंजरोटा में जमीन विवाद को लेकर किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसान बोन्दरलाल पिता नाथाजी सिर्वी ने आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर को सरदारपुर एसडीएम कार्यालय परिसर में न्यायालय के बाहर करीब एक दर्जन महिलाओं ने उन्हें घेरकर चप्पलों से पीटा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं किसान के साथ चप्पलों से मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।
ये भी पढ़ें- ग्वालियर: मदरसे पर बाल आयोग का छापा, सात बच्चियों समेत 22 बच्चे रेस्क्यू; रहने की व्यवस्था में मिलीं कमियां
किसान के अनुसार, जमीन और रास्ते को लेकर एसडीएम न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0151/अपील/2024-25 विचाराधीन था। 12 अक्टूबर 2026 को न्यायालय ने तहसीलदार के आदेश को निरस्त करते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। बोन्दरलाल का दावा है कि इसके बावजूद विरोधी पक्ष के लोग लगातार विवाद कर रहे हैं। किसान ने बताया कि 22 अक्तूबर को वे विवाद की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान न्यायालय के बाहर महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। मामले में उन्होंने सरदारपुर थाने में आवेदन देकर रामी पति कैलाश सहित 18 महिलाओं के खिलाफ शिकायत की है। सभी महिलाएं ग्राम कंजरोटा की निवासी बताई गई हैं। किसान ने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद पीड़ित किसान ने सरदारपुर थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई और एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में ग्राम कंजरोटा निवासी रामी बाई, लीलाबाई, रतिबाई, वरदीबाई, केसरबाई, तुलसाबाई, राधाबाई, रुखमाबाई, शांताबाई, गेंदीबाई, चंपाबाई, अनीता, कविता, संजूबाई, हीरी, हेमीबाई, गायत्रीबाई और गीताबाई के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है। किसान ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

महिलाएं पिटाई करते हुए
November 11, 2026
जनजातीय अंचल के खेतों की तस्वीर बदलने और किसानों की बारिश पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को डही में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1,353 करोड़ रुपये की टंट्या मामा उद्वहन सिंचाई योजना का […]
November 11, 2026
कम बारिश का असर इस बार माही बांध के जल भंडारण पर भी पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार बांध में आधा पानी ही उपलब्ध है। ऐसे में माही की नहरों पर निर्भर रबी सीजन के किसानों को पांच की जगह मात्र दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बुधवार […]
November 9, 2026
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट विस्तार धामनोद सुन्द्रेल में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटने की वारदात का धामनोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर […]
