शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:जहरीली शराब बनाने के लिए सप्लाई किया था केमिकल, देवास पुलिस ने अमन कासलीवाल को इंदौर से पकड़ा – Mp: Chemical Supplied For The Production Of Spurious Liquor; Dewas Police Arrest Aman Kasliwal From Indore.
देवास

एमपी:जहरीली शराब बनाने के लिए सप्लाई किया था केमिकल, देवास पुलिस ने अमन कासलीवाल को इंदौर से पकड़ा – Mp: Chemical Supplied For The Production Of Spurious Liquor; Dewas Police Arrest Aman Kasliwal From Indore.

October 30, 2026


MP: Chemical supplied for the production of spurious liquor; Dewas police arrest Aman Kasliwal from Indore.

अपराध

विस्तार

देवास में केमिकलयुक्त जहरीली शराब मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंदौर के केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। अमन कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक, अमन ने मुख्य आरोपी अजय राठौर को 6 हजार रुपये में घातक केमिकल सप्लाई किया था।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि थाना कोतवाली में दर्ज अपराध की जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी अजय राठौर और उसके साथियों से पूछताछ की गई थी। इसी दौरान केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल का नाम सामने आया।

पढे़ं: एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम

जांच में पता चला कि अमन ने 6 हजार रुपये लेकर बेहद घातक केमिकल सप्लाई किया था। पुलिस के अनुसार, अमन ने यह केमिकल किसी व्यापारी, रिटेलर या थोक विक्रेता को नहीं, बल्कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले आरोपी को सप्लाई किया था। पुलिस का कहना है कि अमन ने केमिकल खरीदने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जानकारी लिए बिना उसे केमिकल उपलब्ध कराया।

पुलिस ने इस मामले में अमन कासलीवाल को आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X