धार क्राइम:यात्री बस से 20 लाख का पार्सल गायब होने से हड़कंप, 13.50 लाख नकद और सात किलो चांदी थी बैग में – Parcel Worth ₹20 Lakh Goes Missing From Passenger Bus

फोरलेन पर खड़ी बस
November 5, 2026

फोरलेन पर खड़ी बस
जोबट से इंदौर जा रही निजी यात्री बस से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का पार्सल गायब होने का मामला सामने आया है। पार्सल में 13 लाख 50 हजार रुपये नकद और करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य की सात किलो कच्ची-पक्की चांदी रखी थी। व्यापारी योगेश ने यह पार्सल 3 अक्टूबर को बस के जरिए इंदौर भेजा था। इंदौर में पार्सल लेने पहुंचे व्यक्ति को बस में बैग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत धार के नौगांव थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पार्सल प्लास्टिक की चावल के पैकेट जैसी पीले रंग की थैली में रखा गया था। बस जोबट से इंदौर के लिए रवाना हुई थी और इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन से होकर गुजरी। इसी दौरान धार में नौगांव थाना क्षेत्र के सोनू रेस्टोरेंट के सामने पार्सल चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि, पार्सल किस स्थान से और किन परिस्थितियों में गायब हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: हर सरकार को बनानी पड़ेंगी लाड़ली बहना जैसी योजनाएं, शिवराज बोले-बहनें नाराज हुई, तो खैर नहीं
बस के रूट पर सीसीटीवी फुटेज की जांच
पार्सल गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस के चालक और क्लीनर से पूछताछ की है। इसके साथ ही जोबट से इंदौर तक बस के पूरे रूट और रास्ते में उसके रुकने वाले स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सोनू रेस्टोरेंट के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में है। पुलिस पार्सल से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है, ताकि नकदी और चांदी के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज
नौगांव थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी राज ललन मिश्रा के अनुसार, व्यापारी योगेश के पार्सल के गायब होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक-क्लीनर से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं।
November 11, 2026
जनजातीय अंचल के खेतों की तस्वीर बदलने और किसानों की बारिश पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को डही में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1,353 करोड़ रुपये की टंट्या मामा उद्वहन सिंचाई योजना का […]
November 11, 2026
कम बारिश का असर इस बार माही बांध के जल भंडारण पर भी पड़ा है। पिछले साल की तुलना में इस बार बांध में आधा पानी ही उपलब्ध है। ऐसे में माही की नहरों पर निर्भर रबी सीजन के किसानों को पांच की जगह मात्र दो बार ही सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। बुधवार […]
November 9, 2026
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट विस्तार धामनोद सुन्द्रेल में घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटने की वारदात का धामनोद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने के जेवर […]
