धौलपुर:प्रसूता की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जांच अधिकारी व बोर्ड पर भी गिरी गाज – Dholpur: Court Issues Arrest Warrants Against 3 Doctors In Woman’s Death During Childbirth Case

जिला एवं सेशन न्यायालय, धौलपुर
November 22, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय, धौलपुर
प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के मामले में धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उन्हें तलब किया है। अदालत ने यह आदेश डॉ. बृजमोहन मंगल, डॉ. जमुना दास और डॉ. अरविंद बंसल के विरुद्ध जारी किया है। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में दायित्वों का सही निर्वहन न करने पर तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी और मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों के खिलाफ भी विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
क्लीनिक में प्रसव के बाद बिगड़ी स्थिति
अधिवक्ता आरिफ हामिद खान के अनुसार मुरैना निवासी रॉकी गोयल पुत्र गजेंद्र गोयल ने अपनी बहन शिल्पी की मौत के मामले में 13 फरवरी 2023 को अदालत के इस्तगासे के जरिये निहालगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार शिल्पी को प्रसव पीड़ा होने पर 30 अक्तूबर 2022 को परिजन डॉ. बृजमोहन मंगल के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। वहां डॉ. बृजमोहन मंगल ने जांच के बाद करीब आधे घंटे में ही ऑपरेशन कर दिया।
ऑपरेशन के बाद शिल्पी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के रवि अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के दौरान महिला के शरीर के कई अंगों के काम करना बंद करने यानी मल्टी ऑर्गन फेलियर की स्थिति सामने आई। उसी रात शिल्पी की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जोधपुर हाईकोर्ट की टिप्पणी: वारंट तामील का मतलब दांत-हड्डियां तोड़ने की छूट मिलना नहीं, पुलिसकर्मियों पर केस
अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ याचिका पर आदेश
मामले की जांच निहालगंज थाने के तत्कालीन उप निरीक्षक केदारनाथ गुर्जर ने की थी। जांच के दौरान डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से मामले की पड़ताल कराई गई। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर अनुसंधान अधिकारी ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी थी। हालांकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार न करते हुए इसके खिलाफ अदालत में विरोध याचिका पेश की। इसी याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में डॉक्टरों के खिलाफ यह सख्त कदम उठाया।
जांच अधिकारी और डॉक्टरों पर तीन महीने में कार्रवाई
अदालत ने अनुसंधान में दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन न करने पर तत्कालीन अनुसंधान अधिकारी केदारनाथ गुर्जर के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर को पत्र लिखकर तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा गया है। इसके अलावा मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ. दीपक जिंदल, डॉ. मनोज सिंघल और डॉ. आरडी गोयल के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य भरतपुर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्हें तीन महीने के भीतर रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करनी होगी।
November 26, 2026
धौलपुर ग्राम पंचायत की सरपंच से जिला स्तर की सबसे बड़ी पंचायत की प्रमुख बनने तक का सफर तय करने वाली अनीशा सिंह अब धौलपुर जिले के विकास की जिम्मेदारी संभालेंगी। जिला प्रमुख निर्वाचित होने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया है। […]
November 25, 2026
Dholpur – During the filing of nominations for the Zila Pramukh (District Chief) election, Congress MLA from Rajakheda, Rohit Bohra, launched a sharp verbal attack on the BJP and the police administration.
November 24, 2026
प्रेम प्रसंग के मामले में यूपी पुलिस में तैनात कांस्टेबल पर अपने ही पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
