झालावाड़:परिवारिक विवाद में बहू ने ससुर पर किया चाकू से हमला, गर्दन में लगी गंभीर चोट, आरोपी फरार – Jhalawar: Woman Accused Of Stabbing 65-year-old Father-in-law Near Neck, Police Search For Her

अपराध
November 22, 2026

अपराध
जिले के उन्हैल थाना क्षेत्र के बेड़ला गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बहू ने अपने 65 वर्षीय ससुर पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग की गर्दन के पास चोट आई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले चौमहला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है। घटना के बाद से आरोपी बहू फरार है।
कहासुनी के बाद किया चाकू से हमला
उन्हैल थाने के एएसआई मुबारिक खान के अनुसार बेड़ला गांव निवासी लाल कुंवर का शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुरुआत में मामूली कहासुनी के रूप में शुरू हुआ विवाद रात करीब 8 बजे बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आकर लाल कुंवर ने अपने ससुर नैन सिंह (65) पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू गर्दन के पास लगने से नैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: जोधपुर हाईकोर्ट की टिप्पणी: वारंट तामील का मतलब दांत-हड्डियां तोड़ने की छूट मिलना नहीं, पुलिसकर्मियों पर केस
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को संभाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से नैन सिंह को चौमहला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें झालावाड़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सास ने बहू के खिलाफ दर्ज कराया मामला
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी लाल कुंवर मौके से फरार हो गई। घायल नैन सिंह की पत्नी और आरोपी की सास ने थाने पहुंचकर बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पारिवारिक विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
November 26, 2026
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तहत गुरुवार को जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुशवंत नागर ने कांग्रेस के प्रत्याशी बालचन्द को तीन मतों से हराकर जीत दर्ज की। कुशवंत नागर को कुल 18 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बालचन्द […]
November 25, 2026
वर्षा झाला जिला प्रमुख बनी विस्तार झालावाड़ जिला प्रमुख के पद पर भाजपा की वर्षा झाला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता मीणा को एक वोट से हराकर जिला प्रमुख का पद हासिल किया। जिला परिषद की 33 सीटों में से भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। इसी […]
November 19, 2026
झालावाड़ अस्पताल में विलाप करते परिजन विस्तार बुधवार शाम घर में खेल रही तीन साल की मासूम के लिए रसोई में रखा गर्म सब्जी का भगौना काल बन गया। खेलते समय बच्ची का संतुलन बिगड़ा और वह गर्म सब्जी से भरी भगौनी में जा गिरी। हादसे में बच्ची का कमर से नीचे का हिस्सा और […]
