शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धौलपुर:17 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो सगे भाइयों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया फैसला – Dholpur: Two Brothers Of Former Bandit Jagan Gurjar Sentenced To Life Imprisonment In 17-year-old Murder Case
धौलपुर

धौलपुर:17 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो सगे भाइयों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया फैसला – Dholpur: Two Brothers Of Former Bandit Jagan Gurjar Sentenced To Life Imprisonment In 17-year-old Murder Case

November 4, 2026


Dholpur: Two brothers of former bandit Jagan Gurjar sentenced to life imprisonment in 17-year-old murder case

धौलपुर में 17 साल पुराने हत्या मामले का फैसला

विस्तार

करीब 17 साल पुराने हत्या के एक मामले में धौलपुर के विशिष्ट न्यायालय (डकैती प्रभावित क्षेत्र) ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के दो सगे भाइयों लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। न्यायालय ने दोनों पर 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर की थी हत्या

विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटना 22 अगस्त 2010 की रात की है। लाल सिंह गुर्जर, पान सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर पुत्र शिवचरण गुर्जर निवासी विभूतिपुर हथियारों से लैस होकर पड़ोसी गांव कुदिन्ना पहुंचे थे। यहां पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने संतोष नामक युवक को अपने साथ ले लिया। इसके बाद गांव से कुछ दूरी पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पढे़ं: मिठाई के डिब्बों में रुपये बांटने का आरोप, गांव में मचा हंगामा; पुलिस ने वैन जब्त की

घटना के बाद मृतक संतोष के चाचा भूरा ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। करीब 17 साल तक चली न्यायिक प्रक्रिया के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। इन सभी तथ्यों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के सगे भाई हैं दोनों दोषी

हत्या के इस मामले में सजा पाने वाले लाल सिंह गुर्जर और पप्पू गुर्जर पूर्व दस्यु जगन गुर्जर के सगे भाई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जगन गुर्जर की अजमेर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। वहीं, जगन गुर्जर का एक अन्य भाई पप्पू गुर्जर दौसा जिला कारागार में बंद बताया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X