Indian Railways: ट्रेन से सफर करते समय मोबाइल फोन की बैटरी खत्म होना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा में मोबाइल की जरूरत और बढ़ जाती है। टिकट दिखाने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने और परिवार के संपर्क में रहने तक, कई जरूरी काम मोबाइल फोन के जरिए ही होते हैं।
ऐसे में अगर आपकी सीट के पास लगा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट काम नहीं कर रहा है, तो परेशानी बढ़ सकती है। कई बार यात्री इस समस्या को छोटी बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, रेलवे की ओर से यात्रियों को ऐसी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। तो चलिए जानते हैं आप ट्रेन में खराब चार्जिंग पॉइंट की शिकायत कहां सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
ट्रेन में सीट के पास लगा चार्जिंग पॉइंट खराब होने पर क्या करें?
- अगर ट्रेन में लगा चार्जिंग पॉइंट काम नहीं कर रहा है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल चार्जर और केबल को चेक करें
- कई बार खराब चार्जर या केबल की वजह से भी फोन चार्ज नहीं होता
- अगर दूसरे चार्जर से भी पॉइंट काम नहीं कर रहा है, तो इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद टीटीई या कोच अटेंडेंट को दें
- उन्हें बताएं कि किस कोच में और किस सीट के पास चार्जिंग पॉइंट खराब है
- इससे रेलवे कर्मचारियों को समस्या की सही जगह पहचानने में मदद मिलेगी
ऑनलाइन भी दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
स्टेप 1
- आप अपनी शिकायत रेलवे को ऑनलाइन भी कर सकते हैं
- इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट railmadad.indianrailways.gov.in पर जाना होता है
- आपको यहां पर शिकायत दर्ज करने का विकल्प मिलेगा जिसे चुनने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी
हेल्पलाइन से भी ले सकते हैं मदद
- आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं
- आप यहां से भी मदद ले सकते हैं
- यहां पर आप अपनी समस्या बताकर मदद पा सकते हैं