रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नई टिहरी:नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जिपं सदस्य के पति ने दी तहरीर – Fir Registered Against Municipal Council Chairperson Complaint Filed By Husband Of Jila Panchayat Member
टिहरी

नई टिहरी:नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जिपं सदस्य के पति ने दी तहरीर – Fir Registered Against Municipal Council Chairperson Complaint Filed By Husband Of Jila Panchayat Member

November 22, 2026


FIR registered against Municipal Council Chairperson complaint filed by husband of Jila Panchayat member

एफआईआर
ग्राफिक

विस्तार

जिला पंचायत सदस्य के पति और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिला पंचायत सदस्य के पति जयेंद्र रावत की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 19 नवंबर की रात करीब आठ बजे गणेश चौक के पास नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत के पति जयेंद्र रावत के बीच विवाद हो गया था। जयेंद्र रावत ने पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया था।

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती

जयेंद्र रावत का आरोप है कि वह काफी समय से नगर पालिका में खड़े कूड़ा वाहनों और अन्य कथित अनियमितताओं का मामला उठा रहे थे। इसी बात को लेकर पालिका अध्यक्ष और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। उनका कहना है कि जयेंद्र रावत के साथ नगर पालिका में उनके पिछले कार्यकाल के निर्माण कार्यों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है। भुगतान संबंधी फाइल में अनियमितता मिलने के कारण वह शासन में लंबित है।

प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पवन डिमरी ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पालिका अध्यक्ष की ओर से भी जयेंद्र रावत के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिस पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X