नगर निगम ने दुकान पर लगाई थी सील:मालिकों ने दूसरा दरवाजा खोल फिर शुरू किया कारोबार, एफआईआर दर्ज – Raipur Municipal Corporation Sealed Shop Second Door Opened Fir

सांकेतिक तस्वीर
November 25, 2026

सांकेतिक तस्वीर
रायपुर नगर निगम की सीलबंद संपत्ति का दूसरा दरवाजा खोलकर अनधिकृत रूप से कारोबार शुरू करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। नगर निगम ने संपत्ति कर का भुगतान न करने पर भवन को सील किया था। इसके बावजूद भवन मालिकों ने निगम की स्वीकृति के बिना दूसरा मार्ग खोलकर व्यावसायिक गतिविधियां फिर से आरंभ कर दीं।
टैक्स बकाया होने पर की थी सीलबंदी
यह मामला नगर निगम के जोन-8 स्थित वीर सावरकर नगर का है। यहां भवन मालिक प्रीतम सिंह और जगमीत सिंह पर वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2026-27 तक का कुल 7,32,262 रुपये का संपत्ति कर बकाया चल रहा था। नगर निगम प्रशासन ने कर की राशि जमा कराने के लिए पूर्व में विधिवत नोटिस जारी किया था, परंतु संबंधित स्वामियों ने तय समय में राशि जमा नहीं कराई। कर का भुगतान न होने पर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त 2026 को भवन के मुख्य द्वार पर सील लगा दी थी। आरोप है कि सीलबंदी की कार्रवाई के बाद आरोपियों ने निगम की अनुमति लिए बिना ही दूसरा दरवाजा खोल लिया और अपना व्यापार पुनः शुरू कर दिया।
बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
मामला संज्ञान में आने पर आयुक्त ने सहायक राजस्व निरीक्षक संतोष दुबे को भवन मालिकों के विरुद्ध एफआईआर कराने के लिए अधिकृत किया। इसके पश्चात आमानाका पुलिस थाने में लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने आवेदन के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और धारा 329(4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
November 29, 2026
रायपुर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बहुचर्चित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में नौ में से तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शुभम सोनी, आर्यन ठाकरे और नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट शामिल हैं। वहीं साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने छह अन्य अभियुक्तों […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर तीन दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 थी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 दिसंबर की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित डिपॉजिट-14 से एनएमडीसी का लौह अपशिष्ट बहकर आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने पर महाप्रबंधक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। शुरुआती आकलन के आधार पर एनएमडीसी पर छह से सात करोड़ रुपये […]
