रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नागौर:एयरगन की सफाई के दौरान हादसा, नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की मौत – Nagaur Newly Elected Sarpanch Shailu Rajpurohit Dies Airgun Accident
नागौर

नागौर:एयरगन की सफाई के दौरान हादसा, नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की मौत – Nagaur Newly Elected Sarpanch Shailu Rajpurohit Dies Airgun Accident

November 26, 2026


nagaur newly elected sarpanch shailu rajpurohit dies airgun accident

(प्रतीकात्मक फोटो)
ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले के टुंकलिया गांव की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू राजपुरोहित की एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई। मंगलवार को वह अपने घर में एयरगन की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और छर्रे सीधे उनके सीने में जा लगे। गंभीर रूप से घायल शैलू को परिजन इलाज के लिए जोधपुर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

155 वोटों के अंतर से जीती थीं सरपंच का चुनाव

गोटन थाना अधिकारी सुमन चौधरी के अनुसार, शैलू राजपुरोहित ने हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव में 155 मतों के अंतर से सरपंच पद पर जीत हासिल की थी। चुनाव में मिली इस सफलता के कुछ ही समय बाद हुए हादसे से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

हनुमान बेनीवाल ने जताई हत्या की आशंका

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने शैलू की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

हालांकि, शैलू के परिजनों ने हत्या की आशंका को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह एयरगन की सफाई के दौरान ट्रिगर अचानक दबने से हुआ हादसा था। गोटन थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X