रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:अढ़ाई दिन के झोपड़े में नमाज पर रोक की मांग, राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय में पेश किया वाद – Rajasthan: Demand To Ban Namaz At Adhai Din Ka Jhonpra; Rajvardhan Singh Parmar Files A Plea In Court
अजमेर

राजस्थान:अढ़ाई दिन के झोपड़े में नमाज पर रोक की मांग, राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय में पेश किया वाद – Rajasthan: Demand To Ban Namaz At Adhai Din Ka Jhonpra; Rajvardhan Singh Parmar Files A Plea In Court

November 26, 2026


Rajasthan: Demand to ban Namaz at Adhai Din Ka Jhonpra; Rajvardhan Singh Parmar files a plea in court

अढ़ाई दिन के झोपड़े में शिवलिंग पुनः स्थापित करने की मांग

विस्तार

अजमेर में दरगाह के निकट स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े को उसके मूल स्वरूप में लौटाने और परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एडवोकेट निहाल सिंह शेखावत के माध्यम से अजमेर जिला न्यायालय पश्चिम में वाद प्रस्तुत किया है। मामले में न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है।

परमार ने अपने वाद में दावा किया है कि अढ़ाई दिन का झोपड़ा मूल रूप से शिव मंदिर और संस्कृत महाविद्यालय था। उन्होंने परिसर में शिवलिंग को पुनः स्थापित करने और वहां पूजा-अर्चना शुरू कराने की मांग की है। अपने पक्ष के समर्थन में उन्होंने पुरातत्व विभाग, राष्ट्रपति सहित विभिन्न पक्षों को भेजे गए पत्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

परमार ने मांग की है कि अढ़ाई दिन के झोपड़े में वर्तमान में हो रही नमाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही सरकार परिसर में शिवलिंग की पुनर्स्थापना कर स्थल को उसके मूल स्वरूप में लौटाने के लिए कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सेना लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही है। यदि सरकार शिवलिंग की पुनर्स्थापना के लिए कार्रवाई नहीं करती है तो संगठन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि वह शिवलिंग को पुनः स्थापित कर पूजा-अर्चना की व्यवस्था कर सके। न्यायालय में वाद प्रस्तुत किए जाने के बाद अब इस मामले में 5 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर नजर रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X