रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नागौर:शादी का कार्ड लेकर पहुंची पुलिस, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार; ट्रक से टक्कर मारकर किया था हमला – Wedding Invitation Ruse: Nagaur Police Arrests Key Accused In Murder Attempt Case
नागौर

नागौर:शादी का कार्ड लेकर पहुंची पुलिस, जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार; ट्रक से टक्कर मारकर किया था हमला – Wedding Invitation Ruse: Nagaur Police Arrests Key Accused In Murder Attempt Case

November 23, 2026


Wedding Invitation Ruse: Nagaur Police Arrests Key Accused in Murder Attempt Case

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

विस्तार

नागौर जिले में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में श्रीबालाजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित मुख्य आरोपी सोनाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने अनोखी रणनीति अपनाई। टीम सादे कपड़ों में शादी का निमंत्रण देने के बहाने आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन में आईपीएस जतिन जैन के सुपरविजन और थानाधिकारी उगमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

ट्रक से टक्कर मारकर शुरू किया था हमला

पुलिस के अनुसार, घटना 5 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। श्यामसर निवासी हरिराम जाट ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह झोरड़ा रोड पर अपनी बोलेरो गाड़ी के पास खड़ा था। इसी दौरान श्यामसर से झोरड़ा रोड की तरफ जा रहे 16 चक्का ट्रक ने उसकी खड़ी बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

इसके बाद ट्रक से उतरे दो लोगों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर और ट्रैक्टर भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इन वाहनों के चालकों ने परिवादी की गाड़ी के आगे और पीछे अपने वाहन लगा दिए, जिससे वह वहां से निकल नहीं सका। इसके बाद अन्य लोगों ने भी लाठियों से हमला किया।

पढ़ें: उत्तरी हवाओं से रात के तापमान में गिरावट; माउंट आबू में पारा शून्य पर, शेखावाटी में भी ठिठुरन

पांच लोगों पर हमले का आरोप

परिवादी के पर्चा बयान के आधार पर श्रीबालाजी थाने में 7 सितंबर को प्रकरण संख्या 143/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

नया गांव अलाय से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी सोनाराम पुत्र गणेशाराम (28), निवासी नया गांव की तलाश शुरू की। 4 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने सरहद नया गांव अलाय से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X