रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:भीलवाड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत – Rajasthan: In Bhilwara, A Speeding, Unidentified Vehicle Ran Over Two Friends Riding A Motorcycle
भीलवाड़ा

राजस्थान:भीलवाड़ा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत – Rajasthan: In Bhilwara, A Speeding, Unidentified Vehicle Ran Over Two Friends Riding A Motorcycle

November 23, 2026


Rajasthan: In Bhilwara, a speeding, unidentified vehicle ran over two friends riding a motorcycle

दुर्घटना

विस्तार

भीलवाड़ा के पारोली थाना क्षेत्र में रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक फलासेड़ गांव के रहने वाले थे और अपनी बाइक से कोटड़ी की ओर जा रहे थे।

बुरी तरह कुचल गया सिर

पारोली थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीणा ने बताया कि फलासेड़ निवासी 20 वर्षीय कान्हा उर्फ कन्हैयालाल गुर्जर पुत्र उदयलाल गुर्जर अपने साथी 22 वर्षीय रामपाल गुर्जर पुत्र भागचंद गुर्जर के साथ बाइक से जा रहा था। कोटड़ी मार्ग पर दांतड़ा और कोठाज के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कन्हैयालाल का सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल रामपाल को लोगों ने कोटड़ी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात करीब दो बजे उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस कार्रवाई और गांव में पसरा सन्नाटा

सोमवार सुबह पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल और कोटड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतकों में शामिल रामपाल मार्बल की खान में काम करता था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने बड़े भाई के साथ रहता था। वहीं कन्हैयालाल खेती का काम करता था और उसका एक छोटा भाई है। उसकी शादी कोठाज में हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X