रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नूंह:पुलिस से बचकर भाग रहे पशु तस्करों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल – One Dead, Two Injured In A Road Accident On The Kmp Expressway
नूंह

नूंह:पुलिस से बचकर भाग रहे पशु तस्करों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल – One Dead, Two Injured In A Road Accident On The Kmp Expressway

November 25, 2026


One dead, two injured in a road accident on the KMP Expressway

अस्पताल में भर्ती घायल

विस्तार

केएमपी एक्सप्रेसवे पर थाना मोहम्मदपुर अहीर इलाके में सुबह करीब 5:30 बजे सीआईए के पीछा करने पर गलत दिशा में भाग रही अर्टिगा गाड़ी की गौयला गांव के पास बोलेरो कैंपर से टक्कर हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, हादसे में पल्ला निवासी मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि अखलाक, आसिफ और इकबाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक पशु जीवित मिला और एक की मौत हुई। वहीं घायल आसिफ ने पुलिस की थ्योरी को गलत बताते हुए गौ रक्षा दल की टीम पर घेरकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X