शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नोएडा में हादसा:एक एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग, दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला – Accident In Noida Fire Breaks Out At An Export Company
नोएडा

नोएडा में हादसा:एक एक्सपोर्ट कंपनी में लगी आग, दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला – Accident In Noida Fire Breaks Out At An Export Company

November 10, 2026


Accident in Noida Fire breaks out at an export company

नोएडा आग

विस्तार

सेक्टर-63 स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार देर रात आग लग गई। कंपनी कपड़ों के निर्यात का काम करती है। आग कंपनी के एक फ्लोर पर लगी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल की छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान कंपनी में मौजूद दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। छह गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X