नौकरी छोड़ लद्दाख पहुंची महिला, एक गांव में ही गुजार दिए 14 दिन, अब छोड़ने का मन नहीं!
Last Updated:
35 साल की उम्र में कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर प्रेरणा दलाल इन दिनों लद्दाख में स्लो ट्रैवल का आनंद ले रही हैं. वह दो महीने से लद्दाख में हैं और 14 दिन स्टोक गांव में बिता चुकी हैं. यहां उन्होंने स्थानीय संस्कृति, मोमोज बनाना और गांव के लोगों की कहानियों को करीब से जाना है..
Viral Video : कई लोग घूमने के लिए नई-नई जगहों पर जाते हैं और वहां की मशहूर जगहें देखकर वापस लौट आते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी जगह को सिर्फ देखते नहीं, बल्कि वहां की जिंदगी, संस्कृति और लोगों को करीब से महसूस करना चाहते हैं. डिजिटल कंटेंट क्रिएटर प्रेरणा दलाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने 35 साल की उम्र में कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर एक नई जिंदगी चुनने का फैसला किया. अब उनका लद्दाख प्रवास सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
प्रेरणा ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर 57 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह पिछले दो महीनों से लद्दाख में हैं और इनमें से 14 दिन उन्होंने स्टोक गांव में बिताए हैं. उनका यह अनुभव लोगों को यात्रा करने का एक अलग नजरिया दिखा रहा है.
लद्दाख के स्टोक गांव में क्यों ठहर गईं प्रेरणा?
प्रेरणा के मुताबिक, स्टोक गांव लेह से करीब 15 किलोमीटर दूर कांगड़ी पहाड़ों के बीच बसा है. वह यहां कुछ दिन बिताने और गांव को समझने के इरादे से आई थीं. लेकिन धीरे-धीरे इस जगह से उनका जुड़ाव इतना बढ़ गया कि उनका ठहरना लंबा होता चला गया.
उन्हें शुरुआत में यह जानकारी भी नहीं थी कि स्टोक का संबंध लद्दाख के शाही इतिहास से है और यहां लद्दाख के अंतिम राजा का निवास रहा था. गांव में समय बिताने के बाद उन्हें इस क्षेत्र की संस्कृति और जीवनशैली को करीब से जानने का मौका मिला.
View this post on Instagram
