रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में आप विधायक को ग्रामीणों ने घेरा:मांगा विकास कार्यों का हिसाब, जमकर की नारेबाजी; देखें वीडियो – Villagers Surround Aap Mla In Moga Punjab
चंडीगढ़

पंजाब में आप विधायक को ग्रामीणों ने घेरा:मांगा विकास कार्यों का हिसाब, जमकर की नारेबाजी; देखें वीडियो – Villagers Surround Aap Mla In Moga Punjab

November 23, 2026


Villagers surround AAP MLA in Moga Punjab

मोगा में आप विधायक की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोका
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में आम आदमी पार्टी के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया और गांव में विकास कार्य न होने को लेकर सवाल उठाए। वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण विधायक से गांव में विकास कार्य नहीं होने का जवाब मांगते नजर आ रहे हैं।

विधायक के खिलाफ की नारेबाजी 

वीडियो में विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर बिना ग्रामीणों के सवालों का जवाब दिए गाड़ी में बैठकर वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने इस दौरान विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक पिछले साढ़े चार साल से गांव में नहीं आए, लेकिन चुनाव का समय नजदीक आने पर अब गांव पहुंच रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

गांव डाल का बताया जा रहा वीडियो

यह वायरल वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है और यह गांव डाला का है, जो निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। मोगा में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ होने जा रही है, उससे पहले विधायक के विरोध ने आम आदमी पार्टी के कार्यकाल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X