शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब में दिन का पारा गिरा:रात का सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा, 12-13 को कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट – Daytime Temperatures Drop In Punjab Nighttime Temperatures 3.2 Degrees Above Normal
पटियाला

पंजाब में दिन का पारा गिरा:रात का सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा, 12-13 को कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट – Daytime Temperatures Drop In Punjab Nighttime Temperatures 3.2 Degrees Above Normal

November 10, 2026


Daytime temperatures drop in Punjab nighttime temperatures 3.2 degrees above normal

माैसम
/फाइल

विस्तार

पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा।

सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री की गिरावट आई। यह तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम 12.2 डिग्री रहा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पंजाब में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। हालांकि, 12 नवंबर से पंजाब के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में यह 30.6 डिग्री और पटियाला में 30.1 डिग्री रहा। जालंधर और मोहाली में भी अधिकतम तापमान क्रमशः 30.1 और 30.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान अमृतसर में 15 डिग्री और लुधियाना में 13.4 डिग्री रहा। पटियाला में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और बठिंडा में 17.3 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश से बढ़ेगी ठंडक 

मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर से पंजाब में मौसम बदलेगा। 12 और 13 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य में ठंडक बढ़ सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X