रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पटियाला में चुनावी रंजिश:आप और भाजपा कार्यकर्ता के बीच चले चाकू, परिवार समेत दो बच्चे घायल – Knives Drawn Amid Election-related Enmity In Patiala
पटियाला

पटियाला में चुनावी रंजिश:आप और भाजपा कार्यकर्ता के बीच चले चाकू, परिवार समेत दो बच्चे घायल – Knives Drawn Amid Election-related Enmity In Patiala

November 23, 2026


Knives drawn amid election-related enmity in Patiala

हमले में घायल महिला

विस्तार

पटियाला नगर निगम चुनाव के माहौल के बीच वार्ड नंबर-1 में आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े में चाकू चलने की जानकारी है। इस कथित जानलेवा चाकू हमले में एक परिवार के सदस्यों समेत चार और छह साल के दो छोटे बच्चे घायल हो गए। 

भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार ने इसे राजनीतिक रंजिश का परिणाम बताया है, जबकि पुलिस इसे पुरानी लड़ाई मान रही है। अजय कुमार के अनुसार, वह वॉर्ड में भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी से संबंधित कार्यकर्ता ने राजनीतिक रंजिश के चलते उसके परिवार पर हमला किया। 

अजय कुमार ने बताया कि बीते दिन उसका भाई घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान मनोज कुमार ने उसे बातचीत के बहाने बुलाया। इसके बाद मनोज ने चाकू से वार करने शुरू कर दिए। हमले के दौरान बचाव की कोशिश में चार और छह साल के बच्चे भी चाकू लगने से घायल हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X