रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजनीति:दूल्हा एक बनेगा, नाचना सबको पड़ेगा’, राम माधव ने उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश – Ram Madhav Urges Bjp Workers To Stay United Ahead Of Uttarakhand Elections Says Only One Can Get Ticket
हरिद्वार

राजनीति:दूल्हा एक बनेगा, नाचना सबको पड़ेगा’, राम माधव ने उदाहरण देकर कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश – Ram Madhav Urges Bjp Workers To Stay United Ahead Of Uttarakhand Elections Says Only One Can Get Ticket

November 23, 2026


Ram madhav urges BJP workers to stay united ahead of uttarakhand elections says only one can get ticket

उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेतात और उत्तराखंड प्रभारी राम माधव ने हरिद्वार में विस्तारित कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को विवाह का उदाहरण देते हुए एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव भी विवाह जैसा अवसर है, जिसमें दूल्हा बनने का मौका किसी एक को ही मिलता है लेकिन बारात में नाचना सभी को पड़ता है। इसी तरह टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन पार्टी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा।

राम माधव ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ही नेचुरल पार्टी ऑफ गवर्नेंस है। यह देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और परिश्रम के दम पर टिकट का दावेदार बन सकता है। यहां परिवारवाद या धनबल के आधार पर फैसले नहीं होते। टिकट किसी एक को ही मिलेगा, इसलिए सभी दावेदार धैर्य रखें और पार्टी के निर्णय के बाद एकजुट होकर चुनाव में जुटें।

प्रवासी कार्यकर्ता करेंगे सहयोग

राम माधव ने कहा कि दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से आए विस्तारक जिला केंद्रों में रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल और उत्साह प्रदेश में है, उसे देखते हुए भाजपा को कोई बाहरी ताकत नहीं हरा सकती, लेकिन कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बनाए रखनी होगी। उन्होंने उत्तराखंड के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 27 वर्षों के इतिहास में जनता ने 17 वर्षों तक भाजपा को सेवा का अवसर दिया है।

ये भी पढे़ं…अंकिता भंडारी: माता-पिता पहुंचे थाने, निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ तहरीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा रिकॉर्ड तोड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को भाजपा ने तोड़ा है। 10 साल के सफल शासन के बाद अब पार्टी 15 साल तक निरंतर जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X