सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

पराली पर सैटेलाइट से नजर, जलाने पर लगेगा जुर्माना :संदीप पाल – Satellite Monitoring For Stubble Burning; Fines To Be Imposed For The Practice: Sandeep Pal

November 16, 2026


सहारनपुर। खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। अब पराली जलाने की घटना सैटेलाइट से पकड़ी जाएगी। इसकी सूचना सीधे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी।

उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने पराली और फसल अवशेष न जलाने की अपील की। बताया कि इसके लिए भारत सरकार की ओर से सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग प्रणाली के माध्यम से निगरानी की जा रही है। किसी खेत में आग लगने की घटना सामने आने पर उप जिलाधिकारी और थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। घटना की पुष्टि होने पर संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो एकड़ से कम कृषि भूमि में फसल अवशेष जलाने पर पांच हजार रुपये, दो से पांच एकड़ तक 10 हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये प्रति घटना जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा फसल अवशेष जलाने की पुनरावृत्ति पर कारावास और जुर्माने से दंडित करने की व्यवस्था भी है। उन्होंने फसल अवशेष जलाने के बजाय उसे खेत में मिलाकर जैविक खाद बनाने की सलाह दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X