शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पातालकोट एक्सप्रेस में चोरी:यात्रियों के डेढ़ लाख के जेवर और मोबाइल उड़ाए, इटारसी आउटर पर 50 मिनट रुकी ट्रेन – Theft On Patalkot Express Jewelry And Mobile Phones Worth ₹1.5 Lakh Stolen From Passengers In News
नर्मदापुरम

पातालकोट एक्सप्रेस में चोरी:यात्रियों के डेढ़ लाख के जेवर और मोबाइल उड़ाए, इटारसी आउटर पर 50 मिनट रुकी ट्रेन – Theft On Patalkot Express Jewelry And Mobile Phones Worth ₹1.5 Lakh Stolen From Passengers In News

November 7, 2026


Theft on Patalkot Express Jewelry and mobile phones worth ₹1.5 lakh stolen from passengers in news

पातालकोट एक्सप्रेस

विस्तार

फिरोजपुर कैंट से सिवनी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इटारसी-भोपाल आउटर पर ट्रेन रात करीब दो बजे लगभग 50 मिनट तक रुकी रही। इसी दौरान अज्ञात बदमाश अलग-अलग स्लीपर कोच में घुस गए और चार से पांच यात्रियों के मोबाइल, नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

चोरी का शिकार हुईं यात्रियों में चौरई निवासी रीना साहू, ग्वालियर निवासी सरोज जैन और भोपाल निवासी रूपा पैसे शामिल हैं। बदमाशों ने स्लीपर कोच में सो रहे यात्रियों का सामान बड़ी सफाई से पार कर दिया। ट्रेन के आमला और छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पीड़ितों ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। आउटर पर ट्रेन के 50 मिनट तक खड़े रहने के दौरान हुई इस वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढे़ं: केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासी राहुल गांधी से मिले, विस्थापन और पुनर्वास का मुद्दा उठाया

जांच में जुटी जीआरपी

घटना की सूचना मिलते ही इटारसी जीआरपी सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी संजय चौकसे के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आउटर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जीआरपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X