शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:कोटखाई बाजार में 11 नवंबर तक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू, चौक से पीएनबी तक नोपार्किंग जोन – One-way Traffic System In Force In Kotkhai Market Until November

November 7, 2026


कोटखाई (रोहड़ू)।

त्योहारी सीजन में कोटखाई बाजार में बढ़ते यातायात दबाव और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। कोटखाई के एसडीएम डॉ. मनु वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार 6 से 11 नवंबर तक सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक ओल्ड बस स्टैंड से सीएचसी अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर वनवे व्यवस्था रहेगी। इस दौरान वाहनों को केवल ओल्ड बस स्टैंड से अस्पताल की ओर जाने की अनुमति होगी, जबकि विपरीत दिशा में आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन वाहनों को इससे छूट दी गई है। इसके अलावा कोटखाई चौक से पीएनबी बैंक तक के मार्ग को तत्काल प्रभाव से नोपार्किंग जोन घोषित किया गया है। यहां किसी भी समय वाहन पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ओल्ड बस स्टैंड और अस्पताल के पास एक-एक पुलिस कर्मचारी तैनात किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X