PM Kisan Yojana 25th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है।
वहीं, कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें 24वीं किस्त नहीं मिली। ऐसे में किसानों के मन में सवाल उठता है कि अगर उन्हें 24वीं किस्त नहीं मिली, तो क्या अब 25वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं कि इस पर नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं…
किस्त अटकने की क्या हो सकती हैं वजहें?
- पीएम किसान योजना के तहत पैसा सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है
- ऐसे में बैंक खाते और दस्तावेजों में गड़बड़ी होने पर किस्त अटक सकती है
- अगर आपने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग जैसे काम नहीं करवाए हैं
- तो ऐसे में आपकी किस्त अटक सकती है
24वीं किस्त नहीं मिली तो क्या 25वीं किस्त भी अटक जाएगी?
- इस सवाल का सीधा जवाब है कि नहीं, 24वीं किस्त नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि किसान को 25वीं किस्त भी नहीं मिलेगी
- हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पिछली किस्त क्यों नहीं मिली थी
क्या 24वीं किस्त का पैसा भी मिल सकता है?
- अगर कोई किसान योजना के लिए पात्र है और उसकी 24वीं किस्त अटक गई है
- तो पहले ये देखें कि क्या किसी काम को न करवाने की वजह से किस्त अटकी है
- अगर ऐसा है और आप उस काम को पूरा करवा लेते हैं, तो आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त मिल सकती है