रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:बाइक सवार को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत – Container Truck Hits Motorcyclist; Rider Dies

November 29, 2026


होडल।

दिल्ली-आगरा हाईवे पर गांव सराय खटेला के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव सराय खटेला निवासी अरमान पुत्र हासिम के रूप में हुई है। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंडकटी थाना प्रभारी जमील खान के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में हासिम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 8:15 बजे वह अपने भतीजे वकील के साथ गांव के पास पलवल-आगरा रोड़ स्थित टायर पंचर की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान उसका बेटा अरमान मोटरसाइकिल से कंपनी जा रहा था। आरोप है कि एक बंद बॉडी कंटेनर का चालक लापरवाही से तेज रफ्तार में वाहन सड़क पर चढ़ा रहा था। इसी दौरान कंटेनर की बाइक से टक्कर हो गई। अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे फरीदाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में ले लिया है और फरार कंटेनटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X