शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फतेहपुर:सूखे कुएं में गिरने से युवक की मौत, पुलिस पर खदेड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव – Fatehpur Youth Dies After Falling Into Dry Well Police Accused Of Chasing Villagers Surround Police Station
फ़तेहपुर

November 14, 2026

Fatehpur Youth dies after falling into dry well police accused of chasing villagers surround police station

थाने के बाहर ग्रामीणों को समझाती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी नरेंद्र कुशवाहा (40) शुक्रवार शाम पूर्व प्रधान अमरनाथ सोनकर के सूखे कुएं में गिरा था। उसकी कानपुर लेकर जाते वक्त मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीण थाने के बाहर शनिवार सुबह शव लेकर पहुंचे।

थाने का घेराव कर ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही की वजह से नरेंद्र की मौत का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पुलिस रात को मेला स्थल जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। दहशत में लोग इधर-उधर भागे, जिससे नरेंद्र की कुएं में गिरा। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X