रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फतेहपुर सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस – Fatehpur Accident Truck Runs Over Motorcycle Three People Including A Mother And Daughter Died
फ़तेहपुर

November 25, 2026

Fatehpur accident truck runs over motorcycle three people including a mother and daughter died

fatehpur road accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में रायबरेली हाईवे पर हुसैनगंज थानांतर्गत के चंदीपुर चौराहा के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवारों को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हाईवे पर गिरे बाइक सवार मां-बेटी व कोटेदार के पुत्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।

हुसैनगंज थाने के असनी निवासी सौरभ (22) बाइक से अपने गांव के मोहम्मद की पत्नी शबनम (35), पुत्री इल्मा (16) को बाइक से बहुआ छोड़ने जा रहे थे। हाईवे पर चंदीपुर गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी। बाइक से छिटककर तीनों सड़क पर गिरे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X